पशुपालकों के लिए राहत! अब Pashu Kisan Credit Card Yojana से मिलेगा ₹1.60 लाख तक लोन – बिना गारंटी
उत्तर प्रदेश सरकार अब सिर्फ खेती करने वाले किसानों ही नहीं, बल्कि गाय-भैंस पालने वाले पशुपालकों की भी आर्थिक मदद के लिए आगे आई है। सरकार ने “पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Yojana)” के ज़रिए पशुपालकों को भी किसान माना है और उन्हें कम ब्याज दरों पर बैंक से ₹1.60 लाख तक का लोन देने की सुविधा शुरू की है – वो भी बिना किसी गारंटी के।
✅ अब भैंस, गाय, बकरी पालने वाले लोग भी सरकारी सुविधाओं के हकदार हैं।
📌 यह योजना क्यों शुरू की गई?
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों (जैसे – कन्नौज) में लाखों लोग पशुपालक हैं और इनके पास खेती की ज़मीन नहीं होती। ऐसे लोग अक्सर किसी बैंक सुविधा से वंचित रह जाते थे। अब सरकार ने इन्हें भी “किसान” मानते हुए Kisan Credit Card जैसी ही सुविधा "Pashu Kisan Credit Card" के ज़रिए देने का निर्णय लिया है।💰 इस योजना का मुख्य लाभ क्या है?
| पशु पालन | लोन राशि |
|---|---|
| गाय (Cow) | ₹40,783 प्रति गाय |
| भैंस (Buffalo) | ₹60,249 प्रति भैंस |
| बकरी / मुर्गी आदि | तय मानक के अनुसार राशि |
📝 कौन है इस योजना के पात्र?
- भारत के नागरिक
- जो किसी प्रकार के पशुपालन (गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी पालन) में लगे हों
- जिनकी उम्र 18-75 वर्ष के बीच हो
- जिनके पास खुद के पशु हों (RC या विभागीय प्रमाण पत्र से पुष्टि)
📄 आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज:
- Aadhaar card
- भूमि से संबंधित कागज (यदि है)
- पशुपालन प्रमाण पत्र (गांव के पशु चिकित्सा विभाग से)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
🏢 आवेदन कैसे करें?
- नजदीकी सरकारी बैंक जाएं (जैसे – SBI, PNB, Gramin Bank)
- “पशु किसान क्रेडिट कार्ड” के लिए form भरें
- ज़रूरी documents अटैच करें
- पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर Certification लें
- बैंक officer द्वारा verification के बाद लोन approve होगा
✅ जल्दी आवेदन करने वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें